The Traitors 2 में Rhea Chakraborty समेत 21 कंटेस्टेंट्स की एंट्री

The Traitors 2: 21 contestants enter, including Rhea Chakraborty.

करण जौहर का रियलिटी शो The Traitors 2, 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन में 21 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं इसमें रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारुकी और मल्लिका शेरावत जैसे नाम की चर्चा देखने को मिल रही है। इस शो का मकसद प्लानिंग, भरोसे और धोखे के बीच विजेता को चुना है।

The Traitors 2: 21 contestants enter, including Rhea Chakraborty.

रिया चक्रवर्ती होगी The Traitors 2 का हिस्सा

द ट्रैटर 2 की सबसे चर्चित एंट्री मैं रिया चक्रवर्ती का नाम शामिल है जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के साथ शालिनी पासी और फेमस एक्टर दिलीप ताहिल भी शो का हिस्सा होने वाले हैं। शुरुआती घोषणा के समय इन नाम को जानकारी के आधार पर बताया गया था। रिया चक्रवर्ती के अलावा भारतीय टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी, युटुब अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कल्लू के नाम से भी जिन्हें जाना जाता है वह भी इस शो में सामने आने वाले हैं। श्वेता तिवारी इससे पहले बिग बॉस 4 जीत चुकी है जबकि अभिषेक बिग बॉस ओटटी 2 में रनर अप रहे हैं।

ये भी पढ़े: Independence Day 2026: देशभक्ति का जुनून जगाएंगी ये 5 फिल्में, जरूर देखें

The Traitors 2 में ये चेहरे भी आए है नजर

रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी के अलावा मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, एलविश यादव, रुबीना दिलैक, शौंडियोसा मौफकीर, क्रिस्टल डीसोजा, पारुल गुलाटी, हरमन बावेजा और सहनील गिल जैसे नाम भी शामिल है। वही शालिनी पासी, दलित ताहिल और अन्य फेमस चेहरे को भी इसमें शामिल किया गया है।

करण जौहर ने क्या कहा?

इस शो के पहले प्रोमो में करण जौहर ने सीजन 2 की वापसी को लेकर कहा 1 साल हो गया लेकिन कुछ धोके अभी भी ताजा है.. इसके बाद उन्होंने बताया कि इस बार पैलेस में 21 खिलाड़ी होने वाले हैं और लिस्ट को किलर बताया गया है। इसके प्रोमो में मल्लिका शेरावत और मुन्नवरर फारूकी की भागीदारी भी देखने को मिलीहै। करण जौहर ने आगे कहा कि खिलाड़ी सिर्फ इसमें गेम नहीं खेलेंगे बल्कि इमोशनल तरीके से भावनाओं के साथ भी खेलेंगे और हर किसी को धोखा मिलेगा। उन्होंने इसे पहले सीजन का बड़ा धोखे वाला राउंड बताया है।

ये भी पढ़े: Toxic के लिए यश ने दिए अपने 4.5 साल, नयनतारा ने की जमकर तारीफ…

करण जौहर का यह शो कब और कहां देख सकते है.?

The Traitors 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है। नए एपिसोड हर गुरुवार को इसमें स्ट्रीम किए जाएंगे। इस सीजन की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में मार्च में हुई थी और करण जौहर के साथ अन्य एक्टर ने करीब दो सप्ताह तक शूटिंग की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *