1980s prompt chat gpt: सोशल मीडिया पर इन दोनों 1980 के जमाने के रेट्रो अंदाज की फोटोस बनाने का ट्रेंड तेजी से वायरल होता जा रहा है। लोग अपनी नॉर्मल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पुराने हेयर स्टाइल, पुराने कपड़े और पुराने लोक में बदल रहे हैं। लेकिन इस ट्रेंड के बीच सबसे जरूरी सवाल यह हो रहा है कि अपनी असली फोटो को AI पर अपलोड करना हमारे लिए कितना सुरक्षित है?
क्या है 1980s AI फोटो का ट्रेंड?
1980s prompt chat gpt की मदद से बहुत सारे यूजर अपनी फोटो को टूल में अपलोड करते हैं और उसे 1980 के दशक में बदलने के लिए निर्देश देते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फोटोस में उस समय के कपड़े, हेयरस्टाइल, एसेसरीज, पुराने कैमरे जैसी ग्रीन प्रभाव भी देखने को मिलता है। पिछले कुछ दिनों में यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और एक जैसे प्लेटफार्म पर भी तेजी से फैला हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े: 80s AI Trend पर BJP-कांग्रेस में Meme War, क्या है मामला?
ChatGPT पर फोटो अपलोड करना आपके लिए कितना सुरक्षित है?
किसी सामान्य सी फोटो को भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल सेवा पर अपलोड करना अपने आप में सही साबित नहीं करता है कि आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकता है। लेकिन इसमें यह समझना जरूरी है की फोटो अपलोड करने के बाद वह सिर्फ आपके फोन तक ही सीमित नहीं रहती है एक तस्वीर में चेहरे के अलावा बैकग्राउंड की जानकारी भी दिखाई देती है। जैसे आपके घर का नंबर, ऑफिस, स्कूल या दूसरी निजी चीज जो अनजाने में फोटो का हिस्सा बनी होती है।
OpenAI के अनुसार, व्यक्तिगत चैट गुप्त सेवाओं में यूजर डाटा कंट्रोल के द्वारा यह तय कर सकता है कि उनकी नई बातचीत मॉडल सुधारने के लिए इस्तेमाल हो या नहीं। इंप्रूव द मॉडल फॉर एवरीवन को बंद करने पर नई बातचीत मॉडल सुधारने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती है।
फोटो अपलोड करने से पहले ये सावधानियां जरूर रखें
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से फोटो अपलोड करने से पहले ध्यान रखें कि ऐसी तस्वीर का इस्तेमाल न करें जिसमें कुछ संवेदनशील जानकारियां मौजूद हूं जरूरत हो तो फोटो को क्रॉप करके सिर्फ जरूरी हिस्सा ही रखें। जैसे पहचान पत्र, निजी डॉक्यूमेंट एस आदि जैसी फोटोस टूल पर अपलोड करने से बचना बेहतर होता है। अगर आपको ज्यादा प्राइवेसी चाहिए तो टेंपरेरी चैट का ऑप्शन भी मौजूद होता है इसमें हिस्ट्री दिखाई नहीं देती है और मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल भी नहीं होती है, यह normally 30 दिन के भीतर ही सिस्टम से हट जाता है।
ये भी पढ़े: Haiwaan Review: खूंखार अक्षय के सामने फंसे सैफ, दिमाग घुमा देगी ये मर्डर मिस्ट्री
ट्रेंड जरुर फॉलो करें, लेकिन सावधानी के साथ
1980s prompt chat gpt का इस्तेमाल करके आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोटो ट्रेड का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन इस ट्रेंड में अपनी किसी पर्सनल जानकारी शेयर करना जरूरी नहीं होता है फोटो अपलोड करने से पहले डाटा कंट्रोल जांच ले और संवेदनशील चीजों को हटा ले।

