जोमैटो से खाना मंगवाना हुआ महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए बड़ा झटका है। Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस (Zomato Platform Fee Increase) में 19% की बढ़ोतरी कर दी है।

अब यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 की जगह ₹14.90 फीस देनी होगी। GST जुड़ने के बाद यह रकम और बढ़ जाएगी। नई दरें ऐप पर लागू कर दी गई हैं।

हर ऑर्डर पर अलग से लगता है यह चार्ज

प्लेटफॉर्म फीस एक अतिरिक्त शुल्क होता है, जो हर ऑर्डर पर लगाया जाता है।

यह GST, रेस्टोरेंट चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग होता है।
कंपनी रोजाना करीब 20 से 25 लाख ऑर्डर (Zomato Daily Orders India) डिलीवर करती है, जिससे इस बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में ग्राहकों पर पड़ेगा।

स्विगी से कड़ी टक्कर, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

जोमैटो की मुख्य प्रतिद्वंदी Swiggy पहले से ही करीब ₹14.99 (टैक्स सहित) प्लेटफॉर्म फीस ले रही है।

आमतौर पर देखा गया है कि जब एक कंपनी फीस बढ़ाती है, तो दूसरी भी जल्द ही अपने दाम बढ़ा देती है।

₹2 से शुरू हुई फीस अब ₹14.90 तक पहुंची

जोमैटो प्लेटफॉर्म फीस हिस्ट्री (Zomato Fee History India) देखें तो:

  • अगस्त 2023: ₹2 से शुरुआत
  • बाद में: ₹3 → ₹4 → ₹7
  • सितंबर 2025: 20% बढ़ोतरी
  • अब: ₹14.90

यानि कुछ ही समय में फीस कई गुना बढ़ चुकी है।

बढ़ोतरी की वजह क्या है?

इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं:

  • कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें (Fuel Price Impact Delivery)
  • डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स का बढ़ता खर्च
  • कंपनी का मुनाफा बढ़ाने का फोकस

यूजर्स पर क्या असर?

इस फैसले के बाद हर ऑर्डर थोड़ा और महंगा हो जाएगा। खासकर जो लोग रोजाना ऑनलाइन खाना मंगाते हैं, उनके खर्च में साफ बढ़ोतरी दिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *