Site iconSite icon SHABD SANCHI

आतंकवादी अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले जाहिद खान अब बनेंगे ‘रामायण’ के अंगद

Untitled design (1)Untitled design (1)

Untitled design (1)

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अंगद के रोल के लिए एक्टर जाहिद खान को चुना है।

दिलचस्प बात ये है कि जाहिद को ये मौका ‘भारत भाग्य विधाता’ में 26/11 आतंकी अजमल कसाब का किरदार निभाने के बाद मिला। फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों की नजर में आ गई।

जाहिद ने बताया कि शुरुआत में उन्हें डर था कि कहीं कसाब का रोल करने के बाद उन्हें सिर्फ विलेन के किरदार ही न मिलने लगें। इसलिए उन्होंने ये रोल करने से पहले काफी सोचा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा उन्हें ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म में अंगद का अहम किरदार मिल गया।

उन्होंने कहा कि इससे उनका भरोसा और मजबूत हुआ कि अगर किसी ट्रेंड एक्टर को मौका मिले, तो वो हर तरह का किरदार निभा सकता है।

अंगद, बाली के बेटे और सुग्रीव के भतीजे थे। रामायण में हनुमान की तरह वो भी भगवान राम के दूत बनकर रावण के दरबार में गए थे। इसलिए फिल्म में उनका रोल काफी अहम माना जा रहा है।

अपने किरदार की तैयारी को लेकर ज़ाहिद ने बताया कि अंगद बनने के लिए उन्हें काफी फिजिकल ट्रेनिंग करनी पड़ी। उन्होंने अपने मूवमेंट और बॉडी लैंग्वेज पर भी खास मेहनत की ताकि किरदार पर्दे पर दमदार लगे।

ज़ाहिद ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक सीन में कैमरा किसी और एक्टर पर था, लेकिन रणबीर फिर भी वहीं खड़े रहे और उन्हें लगातार क्यू देते रहे, जबकि ऐसा करना उनकी जरूरत नहीं थी। ज़ाहिद ने कहा कि रणबीर से ज्यादा बातचीत तो नहीं हुई, लेकिन उनकी ये प्रोफेशनलिज्म उन्हें काफी पसंद आई।

बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीपावली पर रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version