Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में यूट्यूबर ने सैनिकों पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, कार्रवाई की मांग

YouTuberYouTuber

YouTuber

YouTuber made objectionable video on soldiers in Rewa: रीवा में एक यूट्यूबर द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो ने सैनिक परिवारों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। वीडियो में एक सैनिक को छुट्टी पर घर लौटते दिखाया गया, जहां उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आती है।

सैनिक की वर्दी का भी गलत चित्रण किया गया, जिसे पूर्व सैनिक संगठन ने सेना के अपमान से जोड़ा। सैनिक संगठन की तरफ से यज्ञ प्रताप सिंह ने यूट्यूबर से वीडियो हटाने की मांग की। संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आपराधिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने दो दिनों में जांच कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version