Youtube Down News In Hindi | दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Video streaming platform YouTube में 16 अक्टूबर की सुबह एक बड़ा तकनीकी व्यवधान देखने को मिला। इस दौरान हजारों यूजर्स ने वीडियो प्ले न होने, App Crash होने और लॉगिन में परेशानी जैसी दिक्कतों की शिकायत की।
रिपोर्ट के अनुसार, यह आउटेज न केवल भारत में बल्कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में भी देखने को मिला। उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म पर “Playback Error” दिख रहा था और वे कोई भी वीडियो देखने में असमर्थ थे।
Vivo X300, Vivo X300 Pro Price, Features, Specifications फटाफट से करें CHECK
Downdetector नामक वेबसाइट, जो internet services में तकनीकी रुकावटों पर नज़र रखती है, ने बताया कि केवल अमेरिका में ही 3 लाख से अधिक लोगों ने इस समस्या की सूचना दी। जैसे-जैसे शिकायतें बढ़ती गईं, Social media platform X (formerly Twitter) पर लोग अपनी परेशानी साझा करने लगे और #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा।
कंपनी ने समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी तकनीकी टीम आउटेज को ठीक करने में जुटी है। कुछ घंटों बाद YouTube ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि तकनीकी दिक्कत को हल कर लिया गया है और अब उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के वीडियो देख सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से इस गड़बड़ी का सटीक कारण साझा नहीं किया गया है।
Indian Navy के साथ WarShip बनाना चाहती है Rolls Royce
इस तरह की तकनीकी समस्याएं यह दिखाती हैं कि हम कितने बड़े पैमाने पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हो चुके हैं। कुछ मिनटों की रुकावट ने दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित किया। यह घटना इंटरनेट सेवाओं की तकनीकी मजबूती और बैकअप सिस्टम की अहमियत को भी उजागर करती है।
