Rewa News : शराबियों से परेशान युवाओं का कलेक्टर कार्यालय पर धावा, बस्ती से शराब दुकान हटाने की मांग

Youth troubled by alcoholics reach collector's office

Youth troubled by alcoholics reach collector’s office: रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में शराब की दुकान को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। मंगलवार को दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बस्ती से शराब की दुकान हटाने की जोरदार मांग की।

युवाओं ने बताया कि कष्टहर नाथ मंदिर के समीप बस्ती क्षेत्र में संचालित कम्पोजिट शराब दुकान के कारण पूरा इलाका खराब हो रहा है। आए दिन यहां शराबियों के बीच विवाद और झगड़े होते रहते हैं। युवाओं का कहना है कि दुकान के ठीक पास ही कॉलेज भी है, जहां छात्राओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। शराबियों के कारण छात्राओं को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ रहा है।

युवा नेता शैलेन्द्र बंसल ने कहा, “प्रशासन को तुरंत इस शराब दुकान को बस्ती से हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर देना चाहिए। अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाया गया तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।”युवाओं ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर काफी संवेदनशील है क्योंकि शराब दुकान मंदिर, बस्ती और कॉलेज के निकट होने के कारण महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को खतरा पैदा कर रही है। कलेक्टर कार्यालय ने युवाओं की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *