Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना जिले में चोरी के संदेह पर युवक को थर्ड डिग्री, पोल में बांधकर मारपीट, वीडियों वायरल

सतना। एमपी के सतना जिला अंतर्गत चित्रकूट थाना क्षेत्र से एक युवक को पोल में बांधकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आ रहा है। इस मामले का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान मे लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार और गुरुवार के दरम्यानी रात की बताई जा रही हैं। जिसमें युवक के साथ मारपीट करके उसे पोल में रस्सी से कसा गया है।

मोबाइल चोरी के आरोप में थर्ड डिग्री

पुलिस से जो जानकारी सामने आ रही है। उसके तहत युवक पर मोबाईल चोरी का संदेह होने पर उसे रात में पोल से बांध कर मारपीट की गई है। खबरों के तहत युवक पर महिला का मोबाइल चोरी कर बेचने का आरोप लगाया गया था, बताया जाता है कि महिला उक्त क्षेत्र में फुटपाथ पर अपनी दुकान चलाती है। युवक के साथ मारपीट करने वाले लोगो ने उसे मोबाईल चोरी करके बेचने का संदेह जताते हुए खुद ही उसे सजा दे दिए। कानून को अपने हाथ में लेकर युवक को सजा दिए जाने का मामला सामने आने के बाद सजा देने वालो के लिए मुसीबत बढ़ सकती है, क्योकि पुलिस अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पहुंची मौके पर

युवक के साथ हुई वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचीं और संबंधित इस मामले से जुड़े लोगो से पूछताछ की। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है, हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version