Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू

रीवा। लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमलाबरों ने एक युवक पर चाकू से हमला करके उसे लहू-लुहान कर दिए। यह घटना रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मडरहा गांव से सामने आ रही हैं। घायल युवक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया है। घायल युवक की पहचान भूपेन्द्र यादव के रूप में की गई है।

ऐसी थी घटना

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भूपेंद्र अपने खेत जा रहा था, रास्ते में हमलाबरों ने उसे घेर लिए और हमला कर दिये। भूपेंद्र के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। घायल युवक भूपेंद्र यादव के भाई का कहना था कि गांव की लड़कियों से कुछ युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। भूपेंद्र ने इसका विरोध किया था। रंजिशन उस पर हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और हमलाबर आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Exit mobile version