Site icon SHABD SANCHI

सीधी में पत्नी-ससुराल की प्रताड़ना से तंग 27 साल के युवक ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप!

Youth fed up with torture in Sidhi commits suicide

Youth fed up with torture in Sidhi commits suicide

Youth fed up with torture in Sidhi commits suicide: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पारिवारिक कलह ने एक युवा जीवन छीन लिया। सिहोलिया गांव के 27 वर्षीय प्रवीण उर्फ दादू पांडेय ने कथित ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और मानसिक तनाव से तंग आकर जहर खा लिया। दो दिन अस्पताल में मौत से जूझने के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।मृतक का विवाह करीब दो साल पहले सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के धानी-पड़री गांव में हुआ था।

शादी के बाद जल्द ही दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हो गया। पत्नी मायके चली गई थी। प्रवीण उसे मनाने ससुराल गया, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया। ससुराल पक्ष से गाली-गलौज और धमकियों के बाद निराश होकर वह गांव लौटा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को उसने जहर खा लिया।

परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल सीधी और फिर गंभीर हालत में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले प्रवीण ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद बहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पारिवारिक विवादों और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर गंभीर सवाल उठा रही है। समाज में ऐसी प्रताड़ना रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत है।

Exit mobile version