Site icon SHABD SANCHI

Sidhi News : चाची की अस्थि-विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा 22 वर्षीय युवक, SDERF ने तीन घंटे बाद निकाला शव

Youth drowns in pond during bone immersion in Sidhi

Youth drowns in pond during bone immersion in Sidhi

Youth drowns in pond during bone immersion in Sidhi: सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरौला पुलिस चौकी के ग्राम सिलवार में फूलमती देवी मंदिर के पास बने तालाब में अस्थि-विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। 22 वर्षीय युवक तेजभान साहू उर्फ संजू की डूबने से मौत हो गई।

मृतक तेजभान साहू पिता देवराज साहू अपनी चाची के निधन के बाद अस्थि-विसर्जन की रस्म में शामिल होने के लिए परिवार के साथ तालाब पहुंचा था। चाची की मौत चार दिन पहले हुई थी और तीसरे दिन की रस्म के लिए करीब 100 से अधिक परिजन और ग्रामीण एकत्र हुए थे।कार्यक्रम के दौरान तेजभान अन्य परिजनों के साथ तालाब में स्नान करने उतरा। इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में जाने से वह अचानक डूबने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की और कई लोग तालाब में कूदे, लेकिन युवक गहराई में चला गया और उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स (SDERF) की टीम को बुलाया गया। SDERF ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद देर शाम युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मड़वास अस्पताल भेजा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।मड़वास थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

Exit mobile version