Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा: ट्रांसफार्मर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, SGMH में इलाज के दौरान मौत

Youth dies of electrocution while connecting wires to a transformer in Rewa.Youth dies of electrocution while connecting wires to a transformer in Rewa.

Youth dies of electrocution while connecting wires to a transformer in Rewa.

रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां ट्रांसफार्मर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घर में अंधेरा दूर करने गया था ट्रांसफार्मर के पास

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर निवासी राजकुमार पटेल गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार जोड़ने गया था। ट्रांसफार्मर के आसपास बारिश का पानी भरा हुआ था। जैसे ही उसने तार फंसाने का प्रयास किया, पानी और अर्थिंग की वजह से उसे 11 केवी/एलटी लाइन का जोरदार करंट लग गया। करंट के तेज झटके से वह बुरी तरह झुलसकर जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा।

बिजली विभाग की लापरवाही पर परिजनों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि:

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग अचेत राजकुमार को उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक करंट की चपेट में आने के कारण इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

पुलिस का बयान: घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version