Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में तेज रफ्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौत दूसरा युवक गंभीर

Youth dies in accident in RewaYouth dies in accident in Rewa

Youth dies in accident in Rewa

Youth dies in accident in Rewa: रीवा में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पड़ोखर गांव के समीप हुआ। हादसे में मृत हुए युवक की पहचान अर्जुन कोल निवासी सिलपरा नई बस्ती के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक आजाद कोल गंभीर रूप से घायल बताया है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम आजाद और अर्जुन बाइक में सवार होकर घर से दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान दोनों बाइक सवार युवक पड़ोखर गांव के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। अचानक हुए इस हादसे में अर्जुन की जहां मौत हो गई तो वहीं आजाद गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Exit mobile version