Site icon SHABD SANCHI

रीवा में खतरनाक ट्रेंड, युवक कट्टा दिखाकर बना रहे रील्स, पुलिस की नजर नहीं पड़ रही

Young man is making reels by showing his sword

Young man is making reels by showing his sword

Young man is making reels by showing his sword: रीवा जिले में हाल के दिनों में युवाओं में एक खतरनाक और पूरी तरह गैरकानूनी ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। कई युवक अवैध हथियार जैसे कट्टा और पिस्टल हाथ में लेकर रील्स बना रहे हैं और इन्हें इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर वायरल कर रहे हैं। इससे जिले के सामाजिक माहौल में असुरक्षा और हिंसा की आशंका बढ़ गई है।त्यौंथर थाना क्षेत्र के कोनिया कला गांव निवासी गोलू रावत का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में गोलू रावत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कट्टा हाथ में पकड़कर विभिन्न पोज दे रहा है और रील्स पोस्ट कर रहा है। यह स्पष्ट रूप से आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है, क्योंकि अवैध हथियार रखना और प्रदर्शित करना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं।स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, ऐसे वीडियो न केवल कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में गलत संदेश भी फैला रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि हथियारों का इस तरह महिमामंडन हिंसा को बढ़ावा दे सकता है और समाज में भय का माहौल पैदा कर सकता है।हालांकि रीवा पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामलों में कार्रवाई की है और कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन यह खतरनाक चलन अभी भी थम नहीं रहा है। त्यौंथर थाना पुलिस की नजर अभी तक गोलू रावत के वायरल वीडियो पर नहीं पड़ी है।पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की सक्रिय मॉनिटरिंग करे, संबंधित अकाउंट्स की जांच करे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे ताकि यह ट्रेंड रोकने में सफलता मिल सके।

Exit mobile version