Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत युवक ने खाया जहर, SGMH में मौत, जेब से मिला सुसाइड नोट

young man consumed poison distressed by harassment from his wife and in-laws In Rewayoung man consumed poison distressed by harassment from his wife and in-laws In Rewa

young man consumed poison distressed by harassment from his wife and in-laws In Rewa

रीवा के समान थाना क्षेत्र में पत्नी और ससुराल पक्ष से कथित तौर पर परेशान होकर अमन तिवारी नामक युवक ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, अमन अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने गया था, लेकिन तमाम मिन्नतों के बावजूद उसकी पत्नी साथ आने को तैयार नहीं हुई।

सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी बबली द्विवेदी, ससुर बालेंद्र द्विवेदी और ससुर के दामाद विपिन तिवारी से प्रताड़ित होने की बात लिखी है। इसके साथ ही, सुसाइड नोट में पत्नी पर अवैध संबंध होने के भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Exit mobile version