Site icon SHABD SANCHI

रेलवे स्टेशन ही नहीं पोस्ट ऑफिस से भी कटा सकेंगे टिकट, ऐसे उठाएं लाभ!

Railway News in Diwali: देश के सबसे बड़े त्योहार में शुमार दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान ट्रेन टिकटों के लिए परेशान रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. गौरतलब है कि, अब Train Ticket Booking कराने के लिए न तो लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है और न ही स्टेशन तक जाने की. जी हां डाक विभाग ने रेलवे मंत्रालय के साथ मिलकर नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब लोग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से ही ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे.

क्या है उद्देश्य?

इसका उद्देश्य गांव, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी टिकट बुकिंग की सुविधा आसानी से मिल सके, खासकर वहां जहां न तो रेलवे स्टेशन है और न ही आरक्षण काउंटर है. यह नई व्यवस्था त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने और ग्रामीण इलाकों में यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

333 पोस्ट ऑफिस में शुरू

आपको बताएं डाक विभाग ने रेल मंत्रालय के साथ मिलकर देशभर के 333 डॉक कार्यालयों में टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है. इनमें से ज्यादातर पोस्ट ऑफिस ग्रामीण और अर्ध-शहरी (सेमी-रूरल) इलाकों में स्थित हैं, ताकि दूर-दराज के लोगों को भी यह सुविधा आसानी से मिल सके. इन डाकघरों में PRS टर्मिनल लगाए गए हैं, जिनके ज़रिए रेलवे टिकट बुक किए जा रहे हैं. इस नई व्यवस्था के तहत यात्री सभी क्लास के टिकट स्लीपर, एसी, जनरल आदि बुक कर सकते हैं.

Ticket Booking from Post Office

यदि आपके इलाके में PRS टर्मिनल वाला पोस्ट ऑफिस है, तो वहीं से आप टिकट बुक कर सकते हैं. यात्री सबसे पहले यह जानें कि आपके इलाके का कौन-सा पोस्ट ऑफिस PRS से जुड़ा है. क्योंकि यह सुविधा चुनिंदा पोस्ट ऑफिसों में ही उपलब्ध है. पोस्ट ऑफिस से टिकट करते समय यात्रियों से यात्रा से जुड़ी डिटेल मांगी जाएगी. जैसे कहां से कहां तक यात्रा करनी है, तारीख, ट्रेन का नाम या नंबर, और क्लास आदि

Online और Offline भुगतान करके लें अपनी टिकट

पोस्ट ऑफिस कर्मचारी आपकी जानकारी दर्ज करेंगे और टिकट का किराया लेंगे. आप नकद या डिजिटल पेमेंट दोनों तरीकों से भुगतान कर सकते हैं. भुगतान पूरा होते ही आपका टिकट वहीं पर प्रिंट होकर मिल जाएगा. यह रेलवे का वैध टिकट होगा, जिससे आप सामान्य टिकट की तरह यात्रा कर सकेंगे.

क्यों पड़ी इसकी जरूरत

Diwali और Chhath Puja जैसे बड़े त्योहारों के दौरान ट्रेन टिकटों की मांग चरम पर होती है. इस समय रेलवे की वेबसाइट और काउंटरों पर भारी भीड़ लग जाती है. कई बार तो सर्वर डाउन होने जैसी दिक्कतों के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाते. ऐसे में पोस्ट ऑफिस से टिकट बुकिंग की नई सुविधा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. अब लोग अपने नजदीकी डाकघर से ही टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे रेलवे स्टेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव घटेगा. रेलवे मंत्रालय का कहना है कि इस पहल से त्योहारों के दौरान यात्रियों को न केवल आसानी होगी, बल्कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी तेज और सुगम बनेगी.

Exit mobile version