Site icon SHABD SANCHI

Yes Bank के मुनाफ़े में भारी उछाल, मंडे मार्केट में स्टॉक दिखायेगा कमाल!

Yes Bank Share: अगर आप भी यस बैंक के निवेशक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही की कमाई के आंकड़े बेहतर आए हैं. जी हां बीते दिन यानी शनिवार को यस बैंक ने जारी अपने तिमाही नतीजों में बताया कि बैंक का प्रॉफिट भी बढ़ा है और उसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हुई. गौरतलब है कि, यस बैंक के तिमाही नतीजों के बाद सोमवार के बाज़ार में इस मिडकैप बैंक के शेयर धूम मचा सकते हैं. Yes Bank Ltd के शेयर शुक्रवार को 2.20% की तेज़ी के साथ 23.45 रुपए के लेवल पर बंद हुए. यस बैंक का मार्केट कैप 73.61 हज़ार करोड़ रुपए है.

Yes Bank के मुनाफ़े में 55% का उछाल

आपको बताएं कल यानी शनिवार को जब बैंक ने अपने नतीजे बताए तो दिसंबर तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 55% की वृद्धि की जानकारी दी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 612 करोड़ रुपये के मुकाबले 952 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 7,543 करोड़ रुपये का ब्याज लाभ लाभ अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 7,829 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.7% कम है.

गौरतलब है कि, बैंक ने 1,633 करोड़ रुपये का नेट इन्टेरेस्ट पॉलिसी (NIP) दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.0% अधिक है, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.6% रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 2.4% और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 2.5% था. टैक्स के बाद प्रॉफिट (पीएटी) में तिमाही आधार पर 45% की ग्रोथ हुई, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में यह 654 करोड़ रुपये था.

इतना ही नहीं आपको यह भी बताते चलें कि, बैंक ने ब्याज के रूप में 5,078 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5,606 करोड़ रुपये की तुलना में 9% कम है, जबकि क्रमिक आधार पर यह स्थिर रहा.

एसेट क्लास डिटेल्स

Yes Bank की ग्रोस नॉन परफॉमिंग एसेट्स (NPA) वार्षिक और तिमाही आधार पर 10 BPS घटकर 1.5% हो गए, जबकि नेट NPA वार्षिक आधार पर 20 BPS घटकर 0.3% हो गया और तिमाही आधार पर स्थिर रहा.

शेयर में नजर आ रही तेजी

Yes Bank के शेयर प्राइस में पिछले कुछ दिनों में तेज़ी देखी जा रही है. पिछले एक साल में यह स्टॉक 30% तक बढ़ चुका है. जापानी इन्वेस्टमेंट फर्म के इन्वेस्टमेंट के बाद बैंक के ऑपरेशन बढ़ गए, जिसका असर तिमाही नतीजों पर देखा जा रहा है.

शेयर में करना है निवेश तो पहले करो ये काम

अब बात आती है कि अगर आप भी Yes Bank के स्टॉक में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इसके फंडामेंटल और टेक्निकल पर ख़ुद से भी रिसर्च कर लेना चाहिए. बात सिर्फ यस बैंक की नहीं है. जब भी आप अपनी गाढ़ी कमाई लगाएं तो उससे पहले आपको एक रिसर्च जरूर कर लेना चाहिए.

Exit mobile version