Yami Gautam Dhurandhar 2: हिंदी सिनेमा की अबतक सबसे कमाऊ फिल्म रही धुरंधर का दूसरा पार्ट Dhurandhar 2, 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब खबर है कि फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का Dhurandhar 2 में रोल है. यामी गौतम फिल्म निर्देशक आदित्य धर की पत्नी हैं. हालांकि ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में यामी का मेजर रोल है या फिर कैमियो
जहाँ तक है कि धुरंधर 2 में यामी का किरदार भले मुख्य रहे मगर फिल्म में उनका रोल टाइम कम ही होगा जो कैमियो में गिना जाएगा। क्योंकी यामी ने सिर्फ 5 दिन में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की है ऐसे में स्क्रीन में उनका टाइम 5 मिनट से ज्यादा का तो नहीं हो सकता।
यामी गौतम फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट की तरह होंगी, जिनका किरदार कहानी में नया मोड़ लाएगा। हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से यामी के फिल्म में जुड़ने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
सलमान खान के भी होने की चर्चा
Salman Khan In Dhurandhar 2: सोशल मीडिया में धुरंधर के सेट से कुछ पिक्चर्स लीक हुई हैं. जिसमे संजय दत्त अर्जुन रामपाल के साथ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में सलमान खान भी नज़र आ रहे हैं. ऐसे में फैंस दावा कर रहे हैं कि सलमान खान ही वो बड़े साहब है जिसका धुरंधर में जिक्र किया गया था. हालांकि ये तस्वीरें असली हैं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है या हो सकता है कि सलमान अपने दोस्त संजय दत्त से मिलने के लिए सेट पर गए हों.
धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हो रही है जिसका क्लैश यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है. इस क्लैश का असर वैसे तो दोनों फिल्मों में पड़ने के आसार हैं मगर कौन किसको पठखनी देगा ये पहले दिन ही पता चल जाएगा
