World Cup Prize Money Distribution: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 WC 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम (131 Cr Reward To Team India) का ऐलान किया है। यह पैसा खिलाड़ियो और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा।
भारत ने रविवार को T20 WC 2026 का खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand को 96 रन से हराया और ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और T20 WC के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।
वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को कितने पैसे मिले
Team India Prize Money Amount: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद इंडियन टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। वहीं, रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपए दिए गए।
BCCI से मिले पैसों का बंटवारा कैसे होगा?
ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया में सिर्फ 11 खिलाडियों के बीच 131 बाँट दिए जाएंगे, स्क्वाड में शामिल सभी प्लेयर्स को पैसा मिलेगा, इसके अलावा कोच, स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी सहित इस टूर्नामेंट में काम करने वाले पूरे स्टाफ को पैसे डिस्ट्रीब्यूट होंगे

