Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के जवा में स्वसहायता समूह की महिलाओ नें बैंक का किया घेराव, प्रबंधक पर लगाया तानाशाही का आरोप

UBI Bank JavaUBI Bank Java

UBI Bank Java

Women surrounded the UBI bank in Jawa of Rewa: रीवा जिले के जवा में यूनियन बैंक की शाखा में स्व सहायता समूह की महिलाओं का आज आक्रोश देखने को मिला। यहां परेशान होकर समूह की महिलाओं ने शाखा प्रबंधक और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान स्व सहायता समूह की सैकड़ों महिलाओं ने यूनियन बैंक शाखा जवा का घेराव करते हुए शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सैकड़ों महिलाओं ने साथ विद्या सहायता समूह की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि जब से शाखा प्रबंधक बसंत कुमार आए हैं तब से बैंक में किसी भी प्रकार का काम नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि समूह की महिलाएं बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। साथ ही बैंक के अधिकारी सुनील सारंग भी ग्राहकों के साथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं जब बैंक आती हैं तो बैंक के कर्मचारियों द्वारा सर्वर ना होने और आज नहीं कल आना कह कर लटकाते रहते हैं। महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो, बैंक में ताला लगाकर यहीं अनशन करेंगी।

Exit mobile version