Site icon SHABD SANCHI

Winter Healthy Diet: सर्दियों में ये खाने की चीजें बनेंगी, आपकी सेहत की ढाल

Winter Healthy Diet

Winter Healthy Diet

Winter Healthy Diet: सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के साथ-साथ बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है ऐसे में सही खान-पान बहुत जरूरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में स्वस्थ डायट प्लान को अपनाकर आप न सिर्फ शरीर को गर्म रख सकते हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकते हैं जिससे मौसम की बीमारियों से बचाव होना संभव है।

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए क्यों जरूरी है, सही खान-पान

ठंड के मौसम में शरीर ज्यादा ऊर्जा खर्च कर देता है इसी कारण शरीर में पोषण की कमी होने पर सर्दी जुकाम, खांसी और कमजोरी जैसे समस्याएं होने लगती हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि सर्दियों में गर्म तासीर और पोषक तत्व से भरपूर खाना, शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़े : Room Heater for Baby: सर्दियों में बच्चे के लिए हीटर कितना सुरक्षित…जाने

अदरक और हल्दी दूध, सर्दी की दो सबसे कारगर चीजे

सर्दियों के मौसम में अदरक और हल्दी दूध को खास तौर पर लोगों के द्वारा उपयोग किया जाता है अदरक शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है जबकि हल्दी दूध अपने एंटी इन्फ्लेमेटरी गुना के कारण संक्रमण से बचाने में सहायक मानी जाती है। ठंड के दिनों में इसका रोज सेवन करना काफी फायदेमंद बताया जाता है।

आंवला और तुलसी से मिलती है इम्यूनिटी को मजबूती

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंवला विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है। जो सर्दियों के मौसम में आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है, वही तुलसी में मौजूद औषधीय गुण आपको सर्दी खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में स्वस्थ भोजन में इन दोनों को शामिल करना काफी फायदेमंद बताया जाता है।

तिल और सूखे मेवे क्यों हैं जरूरी

सर्दियों के मौसम में तेल, बादाम, अखरोट और काजू जैसे सूखे में भी शरीर को ऊर्जा और पोषण देने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और मिनरल्स ठंड के मौसम में ठंड के असर को कम करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ का कह रहा है कि सीमित मात्रा में इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

ये भी पढ़े : Empty Stomach Foods: खाली पेट ये 4 चीजें खाना पड़ सकता है भारी, डाइटिशियन ने दी अहम चेतावनी

सूप और गर्म भोजन से शरीर रहता है एक्टिव

सर्दियों के मौसम में गर्म सूप और हल्का भोजन खाना ही पाचन के लिए बेहतरीन होता है। सब्जियों से बना सूप शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देता है यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में डॉक्टर गर्म और ताजा भोजन खाने की सलाह देते हैं।

कुल मिलाकर सर्दियों के मौसम में संतुलित और Winter Healthy Diet खाना शरीर को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। सही खान-पान न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाती है बल्कि ठंड के मौसम में ऊर्जा और सेहत दोनों बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभाती है।

Exit mobile version