Site icon SHABD SANCHI

Winter Health Remedy: सर्दियों की सिकुड़न को कहें अलविदा गोंद के सेवन से पाएं विंटर शील्ड

Winter Health Remedy – Gond Benefits for Winter Shield

Winter Health Remedy: गोंद का सेवन देगा मजबूत विंटर शील्ड

Winter Health Remedy: जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देने लगते हैं हमारी रसोई में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की एंट्री हो जाती है। इन्हीं में से एक है गोंद। गोंद हमारी दादी नानी के नुस्खे का एक खास पदार्थ रहा है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट से भर देता है। यहां तक की शरीर में उठने वाली आम परेशानियों को भी यह प्राकृतिक रूप से दूर कर देता है। आज की दुनिया जहां सुपर फूड के चक्कर लगा रही है वहीं भारत में गोंद जैसा सुपर फूड सदियों से हमारी इम्यूनिटी की रक्षा करता आया है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और एनर्जी लेवल में भी बढ़ोतरी लाता है।

Winter Health Remedy

गोंद पाक, गोंद के लड्डू : स्वाद और सेहत का अनूठा मेल

सर्दियों के बढ़ते ही घरों में गोंद से बने गोंद के लड्डू, गोंद पाक या दूध में गोंद मिलाकर सेवन शुरू कर दिया जाता है। क्योंकि गोंद ऊर्जा बढ़ाने का बेहतरीन स्रोत होता है। गोंद की तासीर गर्म होती है इसीलिए ठंड से कांपते शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करने के लिए ही गोंद का सेवन आरंभ किया जाता है। और आज इस लेख में हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण देंगे। जहां हम बताएंगे कि सर्दियों में गोंद का सेवन कैसे आपके लिए फायदेमंद होता है।

सर्दियों में गोंद क्यों है जरूरी?

और पढ़ें: Winter Weight Loss Tea: सर्दियों में चाय की चुस्कियां लेते-लेते कम करें अपना वजन

गोंद का सेवन किस प्रकार करना चाहिए ?

सर्दियों में गोंद का सेवन करने के लिए आप गोंद के लड्डू बना सकते हैं। आप चाहे तो घी, मेवे और मसाले को मिलाकर गोंद पाक भी बना सकते हैं। यदि आप यह सब नहीं करना चाहते तो केवल गोंद को घी में भूनकर गर्म दूध के साथ इसे ले सकते हैं। रोजाना 5 से 10 ग्राम गोंड लेना फायदेमंद कहा जाता है।

कुल मिलाकर गोंद शरीर को ठंड से बचाने का कार्य करता है। ऊर्जा बढ़ाना, हड्डियों को मजबूत करना, त्वचा की देखभाल करना इत्यादि के लिए भी गोंद का सेवन सर्दियों में किया जाता है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version