Site iconSite icon SHABD SANCHI

विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर अपराध दर्ज, ऐसा है मामला

रायपुर। पति के सुसाइड मामले में पुलिस ने रायपुर तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में रहने वाले विंग कमांडर विपुल यादव की पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो कि 10-11 मार्च की रात 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

2014 में किए थें लव मैरिज

जानकारी के तहत विंग कमांडर विपुल यादव एवं अर्जिता श्रीवास्तव ने साल 2014 में लव मैरिज किए थें। विपुल यूपी के वाराणासी का रहने वाला था और उसकी पोस्टिंग रायपुर में थी। अरोप है कि विपूल की पत्नी अर्जिता विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रही थी। विपुल को वह माता-पिता तक से बात नही करने देती थी। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार विपुल ने मौत को गले लगा लिया।

परिजनों ने पुलिस को सौपे साक्ष्य

विपुल के परिजनों ने पुलिस को सीडी एवं कई अन्य साक्ष्य सौपे है। उनका कहना है कि अर्जिता न सिर्फ विपुल का अपमानित करके परेशान कर रही थी बल्कि उसके साथ मारपीट भी करती थी। वह पत्नी को फोन करके बार-बार बुला रहा था, लेकिन वह नही आई और मानसिक रूप से परेशान विंग कमाडंर विपुल ने अंततः अपने आवास में फांसी लगा लिया।

Exit mobile version