Site icon SHABD SANCHI

मैहर जिले में जंगली हाथियों की धमा-चौकड़ी, की जा रही है ट्रैकिंग, बंद की गई बिजली

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में जंगली हाथियों का मूमेंट होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप की स्थित हैं। जानकारी लगने पर वन अमला क्षेत्र में मुस्तैद हो गया है और हाथियों पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग की विशेष टीम हाथियों को बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक आवास की ओर वापस ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन सर्विलांस और अतिरिक्त बल की मदद भी ली जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को उकसाने या घेरने की कोशिश न की जाए, क्योंकि इससे वे आक्रामक हो सकते हैं।

हाथियों का यहां रहा मूमेंट

जानकारी के तहत मैहर जिले के रामनगर तहसील के ग्राम भैंसरा, मनकेश्वर और सरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में हाथियों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने देर रात खेतों और वन सीमाओं के पास हाथियों की आवाजाही देखी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम गांवों में मुनादी करके लोगो को अलर्ट किया है।

ऐसे पहुचे हाथी

मैहर जिले में घूम रहे हाथियों को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके तहत हाथियों का यह दल उत्तर शहडोल से निकलकर वन मंडल सीधी होते हुए मैहर वन क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग ने अब तक दो हाथियों की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि स्थानिय लोगो का कहना है कि हाथियों की संख्या कई है।

बंद कराई गई बिजली

मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में जंगली हाथियों की धमा-चौकड़ी के चलते क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद किया गया है। वन अमलें का कहना है कि खुले तार न सिर्फ हाथियों को नुकसान पहुचा सकते है बल्कि इससे हादसा भी हो सकता है। जिसके चलते ऐसे क्षेत्रों की बिजली बंद करवाई जा रही है, जिन क्षेत्र में हाथी घूम रहे है। हाथियों के विचरण से किसानों की फसलों को नुकसान भी हो रहा है। खेतों में हाथियों के पगमार्क पाए गए है।

Exit mobile version