पाकिस्तान से क्यों नाराज है UAE? बोला उधारी लिए पैसे लौटाओ

Why UAE Angry With Pakistan: ईरान-इजराइल युद्ध में नेता बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को उसके कथित दोस्त देश ने बड़ा झटका दे दिया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को एक महीने के अंदर कर्ज चुकाने के लिए कहा है. UAE ने पाकिस्तान को 30 साल पहले उधार दिया था, तीन दशकों तक इन पैसों को पाकिस्तान दबाए रहा लेकिन UAE ने साफ़ कह दिया है कि 3.5 बिलियन (3.5 Billion Dollar Loan) वापस चाहिए तो चाहिए वो भी ब्याज के साथ.

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अभी भी मौके तलाश रहा है, अपमान का घूंट पीने के बाद भी पाकिस्तान चाहता है कि UAE द्वारा दिए गए उधारी के पैसों को इन्वेस्टमेंट में बदल दिया जाए. हालांकि ऐसी रिपोर्ट है कि अप्रैल 2026 के अंत तक पाकिस्तान UAE को 2 बिलियन डॉलर लौटने की कोशिश कर सकता है. पाकिस्तान ने जो लोन लिया है, उस पर हर साल 6 प्रतिशत ब्याज लगता है. पहले ये होता था कि UAE हर साल जमा होने वाले अमाउंट को आगे बढ़ा देता था. दिसंबर 2025 में, इस राशि की अवधि पहले एक महीने के लिए, और फिर दो महीने के लिए यानी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी गई.

ऐसा माना जा रहा है कि UAE पाकिस्तान से खासा नाराज है क्योंकी उसका स्टैंड क्लियर नहीं है. वो वैसे तो गल्फ देशों का दोस्त बनता है लेकिन ईरान जंग में कभी ईरान के पक्ष में दिखाई पड़ता है जबकि ईरान सभी पडोसी देशों पर हमला कर रहा है.

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री ने कहा था कि जब वे वित्तीय सहायता के लिए दुनिया भर की यात्रा पर निकले, तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. उन्होंने कहा कि जब हम कर्ज लेते हैं तो हमारे आत्म-सम्मान को बहुत ठेस पहुंचती है. और साथ ही यह भी कहा कि ऐसे देश कभी-कभी बदले में कुछ रियायतें मांगते हैं और हम उन सभी बातों को मानने से इनकार नहीं कर सकते जो वे हमसे करवाना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *