Dhurandhar 2 से घबराए Yash या फिर Toxic की रिलीज टालने की वजह कुछ और?

Why Toxic Postponed: 19 मार्च को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े Box Office Clash 2026 में से एक होने जा रहा था। एक तरफ थे Ranveer Singh अपनी फिल्म Dhurandhar 2 के साथ, तो दूसरी तरफ Yash की पैन-इंडिया फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups। दर्शक इसे साल का सबसे बड़ा टकराव मान रहे थे।

लेकिन ऐन वक्त पर खेल बदल गया। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है — वो भी हफ्ते-दो हफ्ते के लिए नहीं, बल्कि करीब ढाई महीने के लिए।

04 मार्च (होली) के दिन यश ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फिल्म को 19 मार्च से आगे बढ़ाकर 04 जून को रिलीज़ किया जा रहा है।

मेकर्स के मुताबिक, मिडल ईस्ट में चल रहे Iran–Israel Conflict और अस्थिर हालात के चलते फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज़ प्रभावित हो सकती थी।

‘टॉक्सिक’ कन्नड़ और इंग्लिश में बनाई गई है, ताकि ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने फैसला लिया कि फिल्म को ऐसे समय पर रिलीज़ किया जाए जब वह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।

‘टॉक्सिक’ के हटते ही Dhurandhar 2 के लिए 19 मार्च का मैदान पूरी तरह साफ हो गया है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब यह फिल्म सोलो रिलीज़ का फायदा उठाकर बड़े Opening Day Records बना सकती है। कुछ जानकार तो यहां तक कह रहे हैं कि फिल्म 2000 Crore Box Office Club में एंट्री कर सकती है — हालांकि असली तस्वीर रिलीज़ के बाद ही साफ होगी।

हालांकि क्लैश टला नहीं, बस खिसक गया है।

अब ‘टॉक्सिक’ 04 जून को रिलीज़ होगी, जबकि Varun Dhawan की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai 05 जून को सिनेमाघरों में आएगी।

यानी अब जून में एक नया Box Office Battle देखने को मिलेगा।

ट्रेड सर्किल में माना जा रहा है कि स्केल, बजट और पैन-इंडिया अपील को देखते हुए यश की फिल्म का पलड़ा भारी रह सकता है, खासकर उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर इमेज को देखते हुए।

‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से: सिनेमाघरों को शोज़ बांटने की मजबूरी नहीं रहेगी, डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेहतर स्क्रीन काउंट मिलेगा, दर्शक एक साथ दो बड़ी फिल्मों पर खर्च करने के दबाव से बचेंगे

काफी समय से डिस्ट्रीब्यूटर्स चाह रहे थे कि दोनों में से कोई एक फिल्म पीछे हटे। अब युद्ध की वजह से ही सही, यह रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *