Site iconSite icon SHABD SANCHI

CM पद छोड़ने के लिए कैसे राजी हुए सिद्दारमैया?

Why Siddaramaiah Resigns: कर्नाटक के मुख्य मंत्री सिद्दारमैया ने पद छोड़ने का एलान कर दिया है. अब Karnataka के नए CM डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) होंगे। दोनों नेताओं के बीच उसी दिन से सीएम बनने को लेकर मनमुटाव था जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी हालांकि सिद्धारमैया ने जब पद छोड़ने की घोषणा की तब शिवकुमार ने उनके पैर छुए और गले लगाया।

सिद्दारमैया क्यों हुए CM पद छोड़ने को मजबूर

Why Siddaramaiah forced to resign as CM: सिद्दारमैया इतनी आसानी से इतना बड़ा पद छोड़ने वाले नेता नहीं हैं. उनके इस्तीफा देने के पीछे 3 बड़ी वजहें हैं.

  1. मई 2023 में जब कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव जीता था तभी से सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सीएम पद को लेकर ठनी हो गई थी. कांग्रेस सिद्धारमैया को ही सीएम बनाना चाहती थी मगर डर था कि अगर दोनों में से कोई एक नेता भी नाराज हो गया और बीजेपी के साथ मिल गया तो सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। ऐसे में राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को ढाई-ढाई साल तक सीएम पद सौंपने का ऑफर किया। सिद्धारमैया के ढाई साल नवंबर 2025 में पूरे हो गए थे ऐसे में डीके शिवकुमार भी कांग्रेस हाईकमान पर प्रेशर डाल रहे थे.
  2.  सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। जाँच एजेंसियों की उनपर नज़र है.
  3. पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल भी बदलेगा

कर्नाटक में सिर्फ सीएम नहीं बल्कि पूरा मंत्रिमंडल बदल जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी सीएम पोस्ट के अलावा 35 में से 25 मंत्री बदल दिए जाएंगे।

DK शिवकुमार के बारे में जानें

कर्नाटक के मुख्य मंत्री बनने जा रहे DK Shivakumar 1989 में 27 साल की उम्र में विधायक बने थे, 1999 में उन्हें मंत्री पद मिल गया, 2004 में वह JDS-Congress की सरकार में भी मंत्री रहे और 2020 में कांग्रेस कर्नाटक के अध्यक्ष बने और 2023 में हुए चुनाव में डिप्टी सीएम बनाए गए.

Exit mobile version