Why is the weather cold in the month of April: जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है लग ही नहीं रहा कि गर्मी का मौसम है. मार्च से लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते के बाद तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में या तो ठंडी हवाएं चल रही हैं या ओले और बारिश हो रही है. जिस मौसम में इंसान घर से बाहर निकलने से घबराता है उस मौसम में लोग बारिश एन्जॉय कर रहे हैं. कहीं ऐसा तो नहीं है कि वेदर साइकल की पैडल उलटी घूमने लगी है?
अप्रैल में बारिश क्यों हो रही है
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने इसकी वजह बताई है. बताया गया है कि उत्तर पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ है जिसके कारण इन राज्यों में बारिश, ओले और ठंडी हवाएं चल रही हैं. 7 और 8 अप्रैल को इसका असर अपने चरम पर था.
आमतौर पर ऐसा पश्चिमी विक्षोभ सर्दियों में एक्टिव रहता है लेकिन इस बार यह मार्च और अप्रैल तक सक्रीय था. IMD ने 9 से 11 अप्रैल के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की चेतावनी दी है जिसके चलते कई राज्यों में तेज बारिश और सर्द हवाएं चल सकती हैं.
मौसम के ऐसे अंदाज के लिए एकेले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जिम्मेदार नहीं है बल्कि अरब सागर की हवाओं का भी अहम रोल है. अरब सागर से इस समय काफी नमि उठ रही है और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है. यह ‘लो प्रेशर’ क्षेत्र एक वैक्यूम की तरह काम करता है, जो अरब सागर की गर्म और नम हवाओं को ऊपर की ओर खींचता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऊपरी वायुमंडल की ठंडी हवा लाता है. जब ऊपर की बर्फीली हवा और नीचे की नमी वाली गर्म हवा मिलती है, तो ‘गरजने वाले बादल’ बनते हैं. IMD के मुताबिक, 9-10 अप्रैल तक बारिश और ओले जारी रह सकते हैं. 11 अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा, जिसके बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.
