Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में आखिरी क्यों बदल रहा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

एमपी वेदर। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिस्टम एक्टिव है। खास तौर से एमपी के दक्षिणी जिलों में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर में एक निम्न दवाब क्षेत्र एक्टिव है। इनका असर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिलेगा। 24 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। उत्तरी और मध्य जिलों में तापमान में और गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडी हवाओं का एहसास होगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एमपी के इंदौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में गरज के साथ बादल छाए रहेगे।

ऐसे बदल रहा मौसम

बुधवार तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी में, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास अवसाद में परिवर्तित हो सकता है। इसके बाद, यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में और अधिक प्रबल होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित है और माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अभी आगामी दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

रात में ठंड, दिन में गर्मी

राज्य में मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। रातें ठंडी हो गई हैं, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। भोपाल में रात का तापमान गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इंदौर में 18.6 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में 19.5 डिग्री, जबकि जबलपुर में 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान राजगढ़ में 15.4 डिग्री रहा।

Exit mobile version