Viral Girl Monalisa: कभी झोपड़ी में रहने वाली महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने जहाँ पहले भी हीरोइन बनके अपने नए लुक और अंदाज़ से सबको हैरान कर दिया था एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुईं हैं वो इसलिए कि उन्होंने केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग इंटरफेथ मैरिज कर ली है वो भी सिर्फ 6 महीने की जान पहचान और प्यार में रहने के बाद इससे भी बड़ी बात ये कि ये शादी उन्होंने अपने घर वालों के खिलाफ घर से भागकर की है जबकि वो पहले ,’शादी कब और किससे करेंगीं’ जैसे सवालों पे जवाब देती थीं कि उनके यहाँ किसी दूसरे वंश में शादी नहीं होती और उनका परिवार ही उनके लिए सबकुछ है इसलिए वो जहाँ कहेंगें वो वहीं शादी करेंगीं फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें भागकर केरल में शादी करनी पड़ी।
पिछले साल प्रयागराज में अपनी सुरमयी अँखियों और भोलेपन के साथ रुद्राक्ष की माला बेचकर लाइमलाइट में आने वाली मोनालिसा की ज़िंदगी में तब से ही बहोत कुछ बदल गया , मॉडलिंग से लेकर फिल्मों ,एड्स और एलबम्स तक के ऑफर मिले ,लाइफस्टाइल से लुक्स तक में बड़ा चेंज आया वो कई जगह नज़र भी आने लगीं यहाँ तक कि उन्हें फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन भी कर लिया। हीरोइन बनने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई ,भाषा को ठीक किया गया और तो और हिंदी पढ़नी और लिखनी भी सिखाई गई।
आपको बता दें कि पुश्तों से मालाएँ बेचकर गुज़र बसर करने वाले समाज की बेटी मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली हैं और वो बंजारा समाज से आती हैं पर हीरोइन बनाने के लिए उन्हें इतना ग्रूम किया गया कि उनमें ज़बरदस्त ट्रॉसफॉर्मेशन देखने को मिला, हिंदी फिल्मों के बाद मोनालिसा की साउथ इंडस्ट्री में भी एंट्री हुई जिस पर अभी वो काम कर रहीं हैं ऐसे में उनका इस तरह इंटरफेथ मैरिज कर लेना सबको हैरान कर रहा है उनके इस बयान के बावजूद भी कि अभी उनकी शूटिंग चल रही है या अभी वो अपनी फिल्में पूरी करेंगीं लोग कयास लगा रहे हैं कि अब उनका करियर चौपट ही है तो कोई कह रहा है कि फेम पाकर मोनालिसा के तेवर ही बदल गए हैं।
तो दूसरी तरफ डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को किसी साज़िश का शिकार बता रहे हैं, उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि मोनालीसा को दिलचस्पी नहीं थी एक्टिंग में उनसे ग़लती हो गई मोनालिसा के ऊपर इतना पैसा लगा के। धर्मांतरण पर आधारित अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को भी इस साज़िश की वजह मान रहे हैं जिसके लिए वो जेल गए और उनपर साढ़े 9 करोड़ का कर्ज भी हो गया पर मोनालीसा हमेशा की तरह हँसते मुस्कुराते हुए केरल मे सेटल होने की बात कह रही हैं ,अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि सनोज की मूवी को कोई डिस्ट्रीब्यूटर मिलेगा या मोनालिसा अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग बंद हो जाएगी।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi

