Why Gold Price Falling/ Why Silver Price Falling: कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना चांदी की कीमत (Gold Silver Price Today) में आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक एक किलो चांदी 2,177 रुपए गिरकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 143 रुपए टूटकर 1.55 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
पिछले तीन दिनों में चांदी 18,138 रुपए और सोना 4,778 रुपए सस्ता हुआ है, जिसका बड़ा कारण वैश्विक तनाव बताया जा रहा है।
ईरान तनाव का असर, निवेशकों ने बदली रणनीति
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका ईरान तनाव (US Iran Conflict Impact) का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। आमतौर पर युद्ध के माहौल में सोना-चांदी महंगा होता है, लेकिन इस बार निवेशक जोखिम से बचने के लिए मेटल बेचकर कैश में शिफ्ट हो रहे हैं।
स वजह से बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
सोने का सफर: रिकॉर्ड हाई से गिरकर नीचे
इस साल की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी।
- 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख
- 29 जनवरी 2026: ₹1.76 लाख (ऑल टाइम हाई)
- मौजूदा कीमत: ₹1.55 लाख
यानि सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 20,596 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं पिछले कुछ हफ्तों में लगातार गिरावट जारी है।
चांदी में बड़ा क्रैश, 48 दिन में 1.35 लाख की गिरावट
चांदी का रेट (Silver Price Crash) सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी से गिरा है।
- 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख
- 29 जनवरी 2026: ₹3.86 लाख (रिकॉर्ड हाई)
- मौजूदा कीमत: ₹2.50 लाख के आसपास
यानि करीब 48 दिनों में चांदी 1.35 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।
गिरावट के पीछे ये बड़े कारण
कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम वजहें सामने आई हैं:
- निवेशक अनिश्चित माहौल में कैश रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं
- जनवरी के हाई स्तर के बाद प्रॉफिट बुकिंग बढ़ी
- अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो सोना 1.50 लाख और चांदी 2.50 लाख के आसपास स्थिर हो सकती है।
