Amrita Singh को हाल ही में सारा अली खान और शर्मिला टैगोर के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया था। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है जिसमें उन्होंने बताया है कि सैफ अली खान से तलाक होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी क्यों नहीं की थी। यह इंटरव्यू भले ही पुराना हो लेकिन उनकी दोबारा शादी न करने की वजह आज भी चर्चा में देखी जाती है।
Amrita Singh ने दोबारा शादी को लेकर क्या कहा
अमृता सिंह से जब एक पुराने इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या आप दोबारा शादी करना चाहोगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं लगता उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि एक पुरुष उन्हें जो कुछ दे सकता था वह लगभग उनके पास है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चीजों के लिए शादी करना जरूरी नहीं होता है।
ये भी पढ़े: Fred again India Tour: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में होने वाला है शो…
अमृता ने तलाक के बाद बच्चों का रखा पूरा ध्यान
Amrita Singh और सैफ अली खान का तलाक साल 2004 में हुआ था दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। इंटरव्यू में अमृता सिंह ने बताया था कि तलाक के बाद शुरुआती समय उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कहा कि जीवन में कई सारे मुश्किल दौर आए लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए परिवार और बच्चे की जिम्मेदारियां निभाई।
बाद में Saif Ali Khan ने की दूसरी शादी
अमृता सिंह से तलाक होने के बाद कुछ साल के बाद सैफ अली खान ने 2012 में करीना कपूर खान से शादी कर ली। वही अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की पिछले कई सालों में भी उन्होंने इस फैसले में कोई भी बदलाव नहीं किया और सार्वजनिक तौर पर अपने पर्सनल जीवन को काफी हद तक प्राइवेट रखा है। अमृता सिंह हमेशा अपने बच्चे और परिवार को प्राथमिकता देती रही है।
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ इंटरव्यू
Amrita Singh का पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से शेयर हो रहा है कई यूजर्स उनके पुराने बयान पर अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं। हालांकि यह कोई नया इंटरव्यू बयान नहीं है बल्कि पहले दिए गए इंटरव्यू का ही हिस्सा है जिसे दोबारा शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: अमृता सिंह और शर्मिला टैगोर साथ दिखीं वेकेशन पर Sara Ali Khan…
क्यों चर्चा में Amrita Singh का बयान?
Amrita Singh का यह बयान आज भी चर्चा में इसलिए है क्योंकि उन्होंने दोबारा शादी न करने के फैसले को काफी सहज तरीके से समझाया था उनका कहना था कि वह अपने जीवन से संतुष्ट है और उन्हें शादी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी या फिर अपने जीवन में जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इसी कारण से उनका पुराना इंटरव्यू आज भी चर्चा में देखा जा रहा है।

