Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sikandar kher ने क्यों छोड़ा फैमिली WhatsApp ग्रुप? वजह जानिए

Why did Sikandar Kher leave the family WhatsApp group? Find out the reason.Why did Sikandar Kher leave the family WhatsApp group? Find out the reason.

Why did Sikandar Kher leave the family WhatsApp group? Find out the reason.

बॉलीवुड के एक्टर sikandar kher इन दिनों अपने एक मजेदार खुलासे को लेकर चर्चा में दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में अब नहीं है और इसकी वजह उनके सौतेले पिता अनुपम खेर से जुड़ी हुई है। हालांकि इस बात को लेकर दोनों के बीच किसी भी तरह के अनबन की बात नहीं पता चली है।

अनुपम खेर की फोटोस से परेशान होकर छोड़ा ग्रुप?

sikandar kher ने अपनी एक बातचीत के दौरान बताया कि उनके परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में अनुपम खेर लगातार अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कारण से सिकंदर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने उसे ग्रुप से अपनी दूरी बना ली है। इस बातचीत के दौरान सिकंदर ने यह भी मजाक किया की अनुपम अपनी फोटोस के साथ अलग-अलग मौकों की शुभकामनाएं भी शेयर करते हैं उनका अंदाज साफ तौर पर हल्का-फुल्का था। इसलिए इसे पिता पुत्र के बीच किसी भी तरह के विवाद की तरह देखना सही नहीं होगा।

ये भी पढ़े: Daya Nayak से प्रेरित मूवी पुलिस कंपनी में दिखेंगे हर्षवर्धन राणे…

स्टार परिवार का हिस्सा होने का दबाव भी उन्होने बताया

अपने इस बातचीत में सिकंदर ने अपने करियर और स्टार परिवार से जुड़े एक दूसरे के पहलू पर भी बात की है उन्होंने माना है की अनुपम खेर और किरण खेर जैसे फेमस कलाकार के परिवार से आने के कारण उन्हें कुछ फायदे तो जरूर मिले हैं। लोगों तक पहुंच बनाने या फिर इंडस्ट्री से संपर्क मिलने के मामले में यह पहचान उनके लिए मददगार साबित हो सकती है लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट बताया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए काम पाने की गारंटी नहीं दी है। परिवार की पहचान से मिलने वाली शुरुआती सुविधा और खुद के दम पर करियर बनाने की चुनौती दोनों को सिकंदर अपने अलग-अलग नजरिए से देखते हैं।

ये भी पढ़े : Aamir Khan ने साफ किया 3 Idiots का सच, Sonam Wangchuk से संबंध नहीं?

उनका अनुपम खेर से रिश्ता कैसा है?

सिकंदर खेल और अनुपम खेर का रिलेशन पहले से भी चर्चा में देखने को मिलता रहा है 2025 में सिकंदर ने अनुपम को अपनी जिंदगी का फादर फॉर लाइफ बताया था। उन्होंने बताया था की अनुपम ने उन्हें बचपन से ही संभाल रखा है और उनके साथ उनका रिश्ता बहुत ही खास है।

केवल इतना ही नहीं अनुपम खेर ने भी कई सारे मौकों पर sikandar kher के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है 2021 में उन्होंने सिकंदर के बर्थडे पर कहा कि दोनों का रिश्ता सामान्य पिता पुत्र जैसा नहीं रहा बल्कि इसमें दोस्ती भी है। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने वाली बात को किसी भी तरह के विवाद की तरह देखना सही नहीं होगा। सिकंदर की बातों का असली रंग एक बेटे की अपने पिता पर की गई शिकायत या मजाक के तौर पर ही दिखता है।

Exit mobile version