बाबा वेंगा। प्रसिद्ध बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा ने 2026 के लिए भयावह भविष्यवाणियां की हैं। तीसरे विश्व युद्ध की संभावना, प्राकृतिक आपदाओं, वैश्विक आर्थिक पतन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभुत्व से लेकर एलियंस के साथ संभावित पहले संपर्क तक , ये भविष्यवाणियां दुनिया भर में चिंता पैदा कर रही हैं।
क्या बकाया सच होगी बाबा की भविष्यवाणी
दरअसल दुनिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2026 को लेकर डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने साल 2026 को युद्ध और विनाश का साल बताया था। इस समय दुनिया में अशांति फैली हुई है। अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी समेत गिरफ्तार करना, रूस-यूक्रेन युद्ध और और पश्चिम एशिया में बदलते हालात से संकेत मिल रहा है कि वैश्विक राजनीति किसी भी समय बड़ा मोड़ ले सकती है। ऐसे में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा होने लगी है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित होती नजर आ रही हैं।
तीसरे विश्व युद्ध का संकेत
बाबा वेंगा ने साल 2026 में तीसरे विश्व यु्द्ध की शुरुआत की भविष्वाणियां की थी। उन्होंने साल 2026 को युद्ध और विनाश का साल बताया था। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में कहा था कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी।
इस तरह की आपदा
बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर दूसरी भविष्यवाणी प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक संकट से जुड़ी है। उनका कहना है कि इस साल दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप आएंगे, ज्वालामुखी फटेंगे, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ और तूफान जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। उनका अनुमान है कि पृथ्वी के करीब 7 से 8 प्रतिशत हिस्से में भारी तबाही हो सकती है। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने आर्थिक संकट की चेतावनी भी दी थी। उनके अनुसार इस दौरान डिजिटल करेंसी और बैंकिंग सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं, वैश्विक मंदी बढ़ सकती है और लाखों लोग बेरोजगारी का शिकार हो सकते हैं। मौजूदा समय में जब महंगाई और आर्थिक अस्थिरता पहले से ही चिंता का विषय हैं, तो यह भविष्यवाणी लोगों में भय पैदा कर रही है।

कौन है बाबा वेंगा
बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक रहस्यमयी महिला थीं, जो बचपन से अंधी थीं और अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती थीं, जिन्हें बाल्कन की नॉस्ट्राडमस भी कहा जाता है; उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था और उन्होंने कई घटनाओं की पहले से भविष्यवाणी करने का दावा किया था, जिससे वे 1970 और 80 के दशक में लोकप्रिय हुईं।
मुख्य बातें
असली नाम- वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा.
जन्म- 31 जनवरी 1911, नॉर्थ मैसेडोनिया में.
अंधापन- 12 साल की उम्र में एक तूफान के दौरान उनकी आँखों में रेत जाने से रोशनी चली गई थी.
क्षमता- इसके बाद उन्हें भविष्य देखने और लोगों का इलाज करने की अलौकिक शक्ति प्राप्त हुई, ऐसा उनके अनुयायियों का मानना है.
लोकप्रियता- 1970 और 1980 के दशक में वे पूर्वी यूरोप में बहुत प्रसिद्ध हुईं, और बुल्गारियाई नेता भी उनसे सलाह लेते थे.
मृत्यु- 11 अगस्त 1996 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी भविष्यवाणियाँ आज भी चर्चा में रहती हैं, खासकर नए साल के आगमन पर।
उनकी कुछ प्रसिद्ध भविष्यवाणियाँ
आतंकवादी हमले.
चेरनोबिल त्रासदी.
राजकुमारी डायना की मृत्यु.
यूक्रेन में संघर्ष.
