Site iconSite icon SHABD SANCHI

ममता ने भतीजे ने करवाई शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या?

Who Killed Chandranath Rath: पश्चिम बंगाल के नार्थ परगना (North Pargana) के मध्यमग्राम में बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के निजी सहायक 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर (Chandranath Rath Shot Dead) हत्या कर दी गई. घटना बुधवार रात 10:30 बजे की है जब Chandranath Rath कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

वह ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठे थे, ड्राइवर के अलावा कार में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था. डोलतला से मध्यमग्राम के बीच एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग की। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी।

Chandranath Rath की निर्मम हत्या के बाद बंगाल में तनाव का माहौल है, 9 मई को बंगाल सीएम का शपथ ग्रहण होना था और ठीक दो दिन पहले PA की हत्या हो गई जिसका इल्जाम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर है लग रहा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने कई बार नाम लेकर Chandranath Rath को धमकी दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद है.

मार्च 2026 में अभिषेक बनर्जी ने कहा था, रथ का ध्यान रखना क्योंकी उसे वापस लौटना पड़ेगा

बंगाल में बीजेपी के MLA अर्जुन सिंह ने बताया कि अभिषेक बनर्जी एक हत्यारा है. उसे एक बार एक शख्स ने थप्पड़ मारा था और अभिषेक ने 7 साल बाद उसकी हत्या करवाकर उस थप्पड़ का बदला लिया था. वो हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है इसी लिए उसने चन्द्रनाथ रथ की हत्या करवा दी

इसा घटना पर अधिकारी का बयान सामने आया है, उन्होने कहा है कि एडमिनिस्ट्रेशन में आते ही गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

Exit mobile version