Site iconSite icon SHABD SANCHI

कौन है आशुतोष तिवारी, बीजेपी ने दतिया से बनाया है पार्टी का उम्मीदवार

एमपी। मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के कंमडल से संगठन को लेकर काम करने वाले आशुतोष तिवारी पर दतिया सीट के लिए भरोसा जताया है। आलाकमान ने उनके अनुभव के साथ-साथ संगठनात्मक निष्ठा को तरजीह दी है। आशुतोष तिवारी आरएसएस के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे पूर्व में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में आवासीय योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया। पार्टी का मानना है कि उनकी जमीनी पकड़, स्वच्छ छवि और संघ से जुड़ाव उन्हें उपचुनाव के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं।

संघ की पसंद हैं आशुतोष

आशुतोष तिवारी दतिया के पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं। छात्र जीवन से ही वे संघ की शाखाओं से जुड़े रहे। बाद में पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया। उनकी छवि एक शांत, मृदुभाषी और संघर्षशील नेता की है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी यह छवि दतिया के शहरी और ग्रामीण दोनों मतदाताओं को साधने में मदद करेगी। भाजपा के उम्मीदवार घोषित होते ही कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस अभी अपने प्रत्याशी के नाम पर मंथन कर रही है।

Exit mobile version