Site iconSite icon SHABD SANCHI

WHO Cancer Report: दुनिया की 92% आबादी किसी न किसी रूप में प्रभावित…

WHO Cancer Report: 92% of the world's population will be affected in some form.WHO Cancer Report: 92% of the world's population will be affected in some form.

WHO Cancer Report: 92% of the world's population will be affected in some form.

WHO Cancer Report: विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई कैंसर रिपोर्ट में कैंसर को लेकर एक गंभीर रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की करीब 92 प्रतिशत आबादी अपने जीवन के किसी न किसी रूप में कैंसर के प्रभाव का सामना करेगी। जिसका मतलब है कि केवल बीमारी होना ही नहीं बल्कि परिवार इलाज देखभाल और आर्थिक तरीके से प्रभावित होना भीहै।

Cancer Report में ऐसा क्या कहा गया है?

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार कैंसर अब केवल हेल्थ से जुड़ा ही समस्या नहीं है बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक समस्या भी बनता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लगभग हर परिवार में किसी न किसी लेवल पर कैंसर से जुड़ी परिस्थितियों का सामना होने वाला है। इसलिए 93% आबादी से प्रभावित होगी इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सभी लोगों को कैंसर हो जाएगा बल्कि अधिकांश लोग किसी न किसी रूप से इससे जुड़े होंगे।

ये भी पढ़े: Cancer Risk का खतरा अब कम उम्र में भी जाने क्या है कारण और बचाव उपाय

आखिर कैंसर के मामले लगातार क्यों बढ़ रहे हैं?

WHO Cancer Report की जानकारी के अनुसार दुनिया भर में कैंसर के मामलों में वृद्धि होने के पीछे कई सारे कारण है इसमें पहले बढ़ती आबादी लोगों की औसत उम्र में इजाफा होना तंबाकू और शराब का ज्यादा सेवन होना मोटापा, आसंतुलित खानपान शारीरिक गतिविधि की कमी होना वायु प्रदूषण के साथ कुछ संक्रमण प्रमुखहै। डॉक्टर के अनुसार इन सभी रिस्क को कम करके बड़ी संख्या में कैंसर के मामलों को रोका जा सकता है।

भारत के लिए क्या कहती है who की रिपोर्ट?

हमारे देश भारत में भी कैंसर बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में हमारे देश में लगभग 14 लाख नए कैंसर के मामले देखने को मिले हैं। करीब 9 लाख लोगों की मौत भी इस बीमारी से हो चुकी है अनुमान है कि 2050 तक इस मामले की संख्या दोगुनी होने पर होगी, लगभग 28 लाख के आसपास लोग 2050 तक कैंसर से पीड़ित होंगे। महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर जबकि पुरुषों में मुंह और फेफड़ों का कैंसर ज्यादातर देखने को मिलेगा।

अब किन उपायों से कम किया जा सकता है खतरा?

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार 30 से 50% तक कैंसर के मामले रॉक जा सकते हैं इसके लिए तंबाकू और गुटखा से दूरी बनाना होगा शराब के सीमित मात्रा में सेवन करना होगा संतुलित तरीके से भोजन खाना होगा और समय-समय पर जरूरी जांच करवाते रहना होगा। Hpv और हेपेटाइटिस बी जैसे तक भी कुछ प्रकार के कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़े: Women’s Wellness And Cervical Cancer : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

डॉक्टर की सबसे बड़ी सलाह

WHO Cancer Report को लेकर डॉक्टर का मानना है कि कैंसर के लड़ाई का सबसे प्रभावी तरीका समय पर जांच और इसकी शुरुआती तरीके से पहचान होना है। अगर बीमारी शुरुआती चरण में पता चल जाती है तो इलाज कि सफलता की संभावनाएं ज्यादा होती है। इसलिए शरीर में लंबे समय तक रहने वाले असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version