Site iconSite icon SHABD SANCHI

वॉशिंगटन डिनर फायरिंग की पूरी कहानी

White House Dinner Shooting Hindi News: अमेरिका की राजधानी Washington D.C. में आयोजित (White House Correspondents’ Dinner) के दौरान हुई फायरिंग की घटना में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

शनिवार शाम होटल के बॉलरूम के बाहर अचानक गोलीबारी (White House Dinner Shooting Video) शुरू हुई। चश्मदीदों के मुताबिक करीब 6-7 राउंड फायरिंग हुई। अंदर मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए।

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लेते हुए राष्ट्रपति और बाकी VIPs को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को घेर लिया गया हमलावर कौन था?

वाइट हॉउस डिनर का हमलावर कौन है?

जांच एजेंसियों के मुताबिक हमलावर की पहचान 31 वर्षीय Cole Thomas Allen के रूप में हुई है, जो California का रहने वाला है। उसके पास से एक शॉटगन, हैंडगन और चाकू बरामद किए गए। वह उसी होटल में ठहरा हुआ था, जहां कार्यक्रम चल रहा था।और हमलावर को काबू में कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है और उसने किसी बड़े राजनीतिक संदेश के लिए यह कदम उठाया।

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी आतंकी संगठन (Cole Allen Terror Link) से सीधा कनेक्शन नहीं मिला है, लेकिन उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच जारी है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वह सरकार विरोधी विचार से प्रभावित था।

घटना के बाद क्या हुआ? (Aftermath)

फायरिंग के तुरंत बाद:

करीब डेढ़ घंटे बाद Donald Trump ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “यह अमेरिका के संविधान (US Constitution) पर हमला है।”

कानूनी कार्रवाई

अमेरिकी अटॉर्नी (US Attorney) ने हमलावर पर दो गंभीर आरोप लगाए हैं:

उसे जल्द ही फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया (Global Reaction On White House Shooting)

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और सभी नेताओं के सुरक्षित होने पर राहत जताई।

पहले भी हो चुका है हमला

गौरतलब है कि Donald Trump पर 2024 Pennsylvania rally shooting के दौरान भी जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।

Exit mobile version