Assam Assembly Elections 2026: असम की जोरहाट सीट इस बार एक बड़ा पॉलिटिकल सेंटर बन गई है। BJP और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जोरहाट सीट पर BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के गौरव गोगोई का मुकाबला BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है। गोगोई सांसद हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। BJP के पुराने नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी इस सीट से पांच बार जीत चुके हैं और छठी बार जीतना चाहते हैं।
गौरव गोगोई बनाम हितेंद्र नाथ | Assam Assembly Elections 2026
गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर रहे हैं, वहीं हितेंद्र नाथ गोस्वामी की जोरहाट में मजबूत पकड़ मानी जाती है। गौरव गोगोई इस चुनाव को “असम बचाओ” कह रहे हैं, वहीं हितेंद्र नाथ का दावा है कि गौरव गोगोई ने MP रहते हुए इलाके में कोई विकास नहीं किया। यह देखना दिलचस्प होगा कि जोरहाट के लोग किसे वोट देकर जिताते हैं। असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को होगी और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
गौरव गोगोई अपने पिता की विरासत को बचा पाएंगे
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं और राज्य में पार्टी और छह पार्टियों के गठबंधन को भी लीड करते हैं। विपक्षी पार्टियां उन्हें संभावित CM कैंडिडेट मान रही हैं और इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में जोरहाट सीट से मैदान में उतारा गया है। 43 साल के गौरव गोगोई जोरहाट के लोगों से अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विरासत को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं, जिनका जोरहाट से गहरा नाता है। जोरहाट सीट जीतना कांग्रेस पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की बात है।
हितेंद्र छठी बार जोरहाट जीत पाएंगे | Assam Assembly Elections 2026
BJP के पुराने नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी 1991 से लगातार जोरहाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और 2016 और 2021 में BJP के टिकट पर जीते हैं। BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने अपनी साफ-सुथरी इमेज और इलाके में किए गए विकास के काम को चुनावी मुद्दा बनाया है। हितेंद्र नाथ का कहना है कि गौरव उनके विरोधी नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं। हालांकि, MP के तौर पर उन्होंने इलाके के विकास पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है।
