Site icon SHABD SANCHI

Heart Health: दिल के मरीजों के लिए कौन सा दूध सुरक्षित?

Heart Health: Which milk is safe for heart patients?

Heart Health: Which milk is safe for heart patients?

Heart Health: एक कार्डियोलॉजिस्ट के द्वारा ज्यादा फैट वाले दूध को हृदय के मरीजों के लिए रिस्क वाला दूध बताया गया तो लोगों के बीच दूध कैसा पीना चाहिए इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई। यह सलाह भारत में डॉक्टर के द्वारा दी गई है जिसमें मुख्य कारण दुध में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स को बताया गया है।

हृदय के स्वास्थ्य के लिए दूध कितना सुरक्षित

डॉक्टर के अनुसार दूध पूरी तरह से हानिकारक नहीं होता है लेकिन इसका प्रकार जानना महत्वपूर्ण होता है। हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं यह स्थिति लंबे समय में हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और हृदय में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़े : Diabetes Heart Complications

फुल क्रीम दूध क्यों बन सकता है रिस्क

जिस भी दूध में फुल क्रीम मौजूद होता है उसमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा अधिक होती है यही फैट्स धमनियों में जमा होकर heart डिजीज को बढ़ा सकता है।

लो फैट दूध को माना गया बेहतर ऑप्शन

Heart Health को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर ने लो फैट या स्किम्ड दूध को बेहतर ऑप्शन बताया है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन बनी रहती हैं जबकि फैट की मात्रा कम रहती है इससे बॉडी को पोषण संतुलित मात्रा में मिलता रहता है और हृदय पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

प्लांट बेस्ड ऑप्शन भी चर्चा में

काफी सारे लोगों के अनुसार सोया बादाम आदि जैसे प्लांट बेस्ड दूध भी पीना फायदेमंद होता है लेकिन इन सभी ऑप्शंस में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और कुछ में तो फाइबर या ओमेगा 3 जैसे तत्व भी मौजूद मिलते हैं। यह सभी ऑप्शन हार्ट के हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : HPV Vaccine अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर को रोकने का लक्ष्य

क्या पूरी तरह दूध छोड़ना जरूरी है?

डॉक्टर के अनुसार दूध छोड़ना जरूरी नहीं होता है बल्कि इसका सही चुनाव होना जरूरी होता है कि दूध आपको किस तरीके से पीना है। संतुलित मात्रा में लो फैट दूध अपना कर आप अपने हृदय की सेहत को बना सकते हैं।

Exit mobile version