Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी में उधारी देने से मना किया तो तोड़ दी दुकान

SidhiSidhi

Sidhi

when he refused to give a loan his shop was broken In Sidhi: सीधी जिले के ग्राम चोभरा में रविवार रात एक किराना दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। दुकान मालिक शिवपूजन मिश्रा ने शिव प्रसाद कोल और मनोज कोल पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित लोहे की गुमटी में किराना की दुकान चलता है। दिन में शिव प्रसाद और मनोज उधार मांगने आए थे।

दुकानदार ने पुराना बकाया चुकाने को कहा। इस पर दोनों गाली-गलौज करते हुए चले गए। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे गांव के देवेन मिश्रा ने फोन कर बताया कि कुछ लोग गुमटी तोड़ रहे हैं। शिवपूजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान टूट चुकी थी। अंदर का सारा सामान गायब था। डॉयल 100 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें लीं और सभी पक्षों को थाने में रिपोर्ट करने को कहा।

Exit mobile version