एमपी। मध्यप्रदेश सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है और 10 अप्रैल से प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहू की खरीदी शुरू हो जाएगीं जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल से गेहू की खरीदी शुरू होगी। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिये इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है।
2585 रुपये प्रति क्विंटल दाम के साथ बोनस भी
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि सरकार किसानों को इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ ही 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दे रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष किसानों का पंजीकृत रकबा 41.58 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो विगत वर्ष से 6.65 लाख हेक्टेयर अधिक है।
किसानों को ऐसी सुविधा
राजस्व विभाग द्वारा किसानों के पंजीकृत रकबे के सत्यापन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे किसान अपनी उपज बिना किसी असुविधा के उपार्जन केन्द्रों पर बेच सकें। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होने बताया कि वारदाना की व्यवस्था भी कर ली गई है और 50 हजार जूट के गठनों का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। जिससे गेहू को सुरक्षित रखा जा सकें।
मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी मुख्य विवरण (2026):
- खरीदी की तिथि: 10 अप्रैल 2026 से।
- केंद्र/संभाग: इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में शुरुआत, अन्य संभागों में 15 अप्रैल से (सूत्रों के अनुसार)।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP): ₹2625 प्रति क्विंटल।
- बोनस: ₹40 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस (कुल देय राशि ₹2665 के आसपास)।
- समय: सरकारी कार्यदिवसों में सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
- पंजीयन: जिन किसानों ने 10 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे पात्र होंगे

