Site icon SHABD SANCHI

बिना Sim के नहीं चलेगा WhatsApp! कंप्यूटर में भी सिर्फ 6 घंटे तक Log In रहेगा

WhatsAPP New Rule Sim Binding: 1 मार्च से देश में सोशल मीडिया से जुड़े नए नियम लागू हो जाएंगे, केंद्र सरकार ने Sim Binding के नियमों को लागू करने के लिए जो डेडलाइन जारी की थी उसे आगे बढ़ाने से मना कर दिया है। इस नियमों के अनुसार अगर आपके फोन में सिम नहीं है तो आप उसी नंबर पर किसी दूसरी सिम के इंटरनेट या Wifi से चल रहे चैटिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कहने का मतलब ये है कि अगर आप अपने फोन में किसी ऐसे नंबर से व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी सिम उसी फोन में नहीं लगी है तो 28 फरवरी से आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।

नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉग-आउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

सिम बाइंडिंग क्या है

What is Sim Binding: सिम बाइंडिंग एक सिक्योरिटी शील्ड है। यह आपके मैसेजिंग ऐप को आपके फिजिकल सिम कार्ड के साथ ‘लॉक’ कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी हैकर या ठग आपके नंबर का इस्तेमाल किसी दूसरे डिवाइस पर बैठकर नहीं कर पाएगा।

जब आप किसी ऐप को Sim Binding से जोड़ते हैं, तो वह एप तभी खुलेगा जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड उसी फोन के अंदर मौजूद होगा। यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका वॉट्सएप जिस नंबर पर है, वह सिम उसी फोन में लगा हो। अगर सिम कार्ड फोन से बाहर निकाला तो मैसेजिंग एप काम करना बंद कर सकता है।

Exit mobile version