Site icon SHABD SANCHI

आखिर क्या थी बालाकोट एयरस्ट्राइक, आज देश भर में किया जा रहा नमन

बालाकोट एयरस्ट्राइक। भारत की वह जवाबी कार्रवाई जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था। जब पूरी दुनिया ने भारतीय वायु सेना की ताकत देखी। पड़ोसी देश को ये संदेश मिला कि अगर वो आतंक को पनाह देने वाली अपनी हरकत से बाज नहीं आया, तो भारत अब हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेगा। ये नया भारत है। अपनी धरती की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ी, तो उसके घर में घुसकर भी वार कर सकता है। आज बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ है। बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर देश अपने उन वीरों को नमन करता है, जिन्होंने आतंक का सामान किया और आंतक की कमर तोड़ दी थी।

तब पाकिस्तान पहुचे थें भारत के विमान

पाकिस्तान के उत्तर में खैबर-पख्तूनख्वा नाम का एक प्रांत है। यहीं की कगन घाटी में बालाकोट नाम की जगह है। जम्मू-कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा से बालाकोट की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। 26 फरवरी 2019 को ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि इंटेलिजेंस के आधार पर 26 फरवरी की तड़के सुबह एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया। इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जेईएम के आतंकी, ट्रेनर, सीनियर कमांडर और वो जिहादी मारे गए, जिन्हें फिदायीन एक्शन के लिए ट्रेन किया जा रहा था। बालाकोट के इस ठिकाने को जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर चलाता था। भारत के इसी ऑपरेशन को बालाकोट एयर स्ट्राइक के नाम से जाना जाता हैं।

14 फरवरी को आंतकियों ने किया था हमला

दरअसल 14 फरवरी 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले में घातक हमला किया था। इस हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थें पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए ठीक 12 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन बालाकोट एयर स्ट्राइक चला कर बम बरसाए थे और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

एमपी सीएम ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने अपनी बहादुरी से मातृभूमि के स्वाभिमान को अक्षुण्ण बनाए रखा है। हमारे शूरवीर जवानों पर सभी देशवासियों को सदैव गर्व रहेगा।

Exit mobile version