ईरान-अमेरिका के बीच क्यों नहीं बनी बात? फिर शुरू होगा युद्ध!

What Happened Between Iran USA In Pakistan: पाकिस्तान में बुलाई गई ईरान और अमेरिका के बीच शांति बैठक (Iran US Peace Meet) का कोई औचित्य नहीं निकला। करीब 21 घंटे तक चली इस बैठक का कोई निष्कर्ष नहीं निकला और इसी के साथ पाकिस्तान द्वारा की जा रही मध्यस्थता की कोशिश विफल हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सहमति नहीं बन पाई

इस मीटिंग के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने प्रेसकॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि- अमेरिका किसी डील के बिना वापस लौट रहा है और दोनों देशों के बीच समझौता न होना ईरान के लिए बुरी खबर है.

उन्होंने कहा कि समझौते के लिए ईरान को यह मानना पड़ेगा कि वह आगे किसी प्रकार के न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा लेकिन ईरान ने इस शर्त को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

उधर ईरान का कहना है कि अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं इसी वजह से कोई समझौता नहीं किया गया.

नेतन्याहू बोले- अभियान अभी खत्म नहीं:

इस बीच इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई खत्म नहीं हुई है. हमने हमला इसी लिए किया क्योंकी ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब था, इस हमले से ईरान के परमाणु प्रोग्राम को काफी नुकसान हुआ है.

अब क्या करेगा अमेरका

युद्ध विराम के बाद शांति बैठक के असफल होने के बाद अब अमेरिका के पास दो रास्ते हैं या तो वह इस बातचीत को जारी रखे या फिर दोबारा से हमला शुरू कर दे. लेकिन अमेरिकी हमलों से ईरान झुकने नहीं वाला और न वो अमेरिकी दवाब में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *