Site icon SHABD SANCHI

इन राज्यों में मौसम का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फवारी, लैंडस्लाइड से 1 की मौत, 235 का रेस्क्यू

वेदर न्यूज। उत्तर-भारत में खराब मौसम और भारी बर्फबारी से जन जीवन पर असर पड़ा है, तो वही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी हिमपात के चलते लैंडस्लाइड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही तकरीबन 235 लोगो को रेस्क्यू किया गया है। खराब मौसम के चलते यहां महिलाएं, बच्चे समेत तकरीबन ढ़ाई सौ लोग फस गए थें। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए।

रोका गया ट्रैफिक

हिमाचल प्रदेश में बर्फवारी से ट्रैफिक पर विराम लग गया और वाहनों को रोका गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फ देखने गए टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। टनल में हजारों की संख्या में गाड़ियां फंसी रही।

हुई मूसलाधार बारिश

देश के सिक्किम में तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। मौसम की इस मार एवं पेड़ की जद में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि ओडिशा के मयूरभंज जिले में बिगड़े मौसम से दो लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हवा की रफ्तार जबरदस्त होने की संभावना है एवं ओले भी गिर सकते हैं।

ऐसे बदला मौसम

मौसम में आए इस बदलाव के लिए उत्तर भारत के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी को कारण बताया जा रहा है। जिससे आंधी, बारिश, तूफान और ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

Exit mobile version