Waterproof & Long-Lasting Makeup Tips For Summer:गर्मियों के मौसम में मेकअप पसंद महिलाओं की समस्या का समाधान-गर्मियों में पसीना और अतिरिक्त तेल मेकअप को पिघलाकर उसे बेडौल बना सकते हैं। लेकिन सही तकनीक और उत्पादों से आप पूरे दिन मेकअप को ताज़ा और टिकाऊ रख सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गर्मियों के लिए वाटरप्रूफ मेकअप के वो कारगर तरीके बताएंगे, जो न सिर्फ मेकअप को सुरक्षित रखेंगे बल्कि आपकी त्वचा को भी आराम देंगे। गर्मियों में मेकअप पिघलने से बचाने के लिए वाटरप्रूफ टिप्स जानें। मैट प्राइमर, सेटिंग स्प्रे और ऑयल-फ्री उत्पादों से पाएं लंबे समय तक टिकने वाला लुक। एक्सपर्ट टिप्स के साथ पूरी गाइड।
त्वचा की तैयारी-मेकअप की नींव
Skin Prep-The Foundation of Flawless Makeup
मेकअप लगाने से पहले त्वचा को सही से तैयार करना बहुत ज़रूरी है। सबसे पहले चेहरे पर बर्फ के टुकड़े से 1-2 मिनट आइसिंग करें। इससे पसीना कम आता है और त्वचा की गर्मी कम होती है। इसके बाद ऑयल-कंट्रोल या मैटिफाइंग प्राइमर लगाएं। यह छिद्रों (pores) को बंद करता है और अतिरिक्त तेल को सोखता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिकता है।
कैसे करें सही उत्पादों का चुनाव
Choosing the Right Products
वाटरप्रूफ उत्पाद-पसीने से मेल नहीं-Waterproof Products-Sweat-Proof Your Look
गर्मियों में वाटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर और मैट लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि ये पानी और पसीने से नहीं धुलते। इसके अलावा, आईलाइनर या काजल को पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाने के लिए आई मेकअप के “मेकअप फॉर एवर” यानि ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का उपयोग ही करें ।
कैसा हो फाउंडेशन-हल्का और मैट-Foundation-Lightweight & Matte
भारी क्रीम-आधारित फाउंडेशन से बचें। इसकी जगह हल्का, पसीना-रोधी (sweat-resistant) या मैट फाउंडेशन चुनें जो त्वचा को सांस लेने दे। हमेशा ऑयल-फ्री या मैटिफाइंग फाउंडेशन को प्राथमिकता दें।
कंसीलर और सेटिंग का सही तरीका-Concealer & Setting
लिक्विड या क्रीम कंसीलर को पाउडर के साथ सेट करें। इससे वह फेस क्रीज़ यानि गहरी झुर्रियों में नहीं जमेगा और लंबे समय तक टिकेगा।
ब्लश और आईशैडो-पाउडर या जेल टिंट-Blush & Eyeshadow-Powder or Gel Tint
गर्मियों में पाउडर ब्लश और पाउडर आईशैडो पसीने में बेहतर टिकते हैं। चाहें तो जेल टिंट या ब्लश स्टेन का भी उपयोग कर सकती हैं, जो हल्के होते हैं और लंबे समय तक रहते हैं।
मेकअप को सील करना-आखिरी परत-Lock Your Makeup-The Final Step
मेकअप पूरा होने के बाद एक अच्छी क्वालिटी के सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। यह मेकअप को जगह पर लॉक कर देता है। साथ ही, सेटिंग पाउडर लगाने से भी मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है।
अतिरिक्त व उपयोगी टिप्स-दिनभर के लिए संजीवनी-Extra Tips- Stay Fresh All Day
- कम मेकअप करें-जितना हो सके उतनी कम लेयरिंग करें। हल्का मेकअप गर्मियों में अधिक टिकता है।
- टच-अप न करें, ब्लॉट करें-अपने पास ब्लोटिंग पेपर रखें। जब चेहरे पर तेल या पसीना आए तो मेकअप दोबारा न लगाएं, बल्कि ब्लोटिंग पेपर से हल्के हाथों से थपथपा कर अतिरिक्त तेल सोख लें।
निष्कर्ष-Conclusion-गर्मियों में मेकअप को पिघलने से बचाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी समझदारी और सही उत्पादों की ज़रूरत है। वाटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग उत्पादों के साथ-साथ मैट प्राइमर, सेटिंग स्प्रे और पाउडर-आधारित मेकअप अपनाकर आप चिलचिलाती गर्मी में भी अपने मेकअप को बेदाग बनाए रख सकती हैं। साथ ही, ब्लोटिंग पेपर से ऑयल कंट्रोल करना न भूलें। इन टिप्स को फॉलो करके आप हर मौसम में स्टनिंग लुक पा सकती हैं।

