Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा : पेंशन प्रकरण के नाम पर तीन हजार रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का अमीन रंगे हाथों गिरफ्तार

Water Resources Department Amin arrested red-handed while accepting a bribe in Rewa.Water Resources Department Amin arrested red-handed while accepting a bribe in Rewa.

Water Resources Department Amin arrested red-handed while accepting a bribe in Rewa.

रीवा। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार विरोधी निर्देशों के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह और पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा ने एक बड़ी ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया है। रविवार, को लोकायुक्त टीम ने जल संसाधन विभाग के त्योंथर नहर संभाग सिरमौर में पदस्थ 58 वर्षीय अमीन रामबरण मिश्रा को बाणसागर कॉलोनी स्थित जल संसाधन कार्यालय की द्वितीय तल की गैलरी में फरियादी से ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चुनरी तहसील त्योंथर निवासी 27 वर्षीय मोनू नापित ने 24 जुलाई को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि उनके पिता स्वर्गीय रामसुचित नापित का सेवाकाल के दौरान मार्च 2026 में देहांत हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद अपनी माता जी की पेंशन का प्रकरण बनवाने के लिए जब वे अमीन रामबरण मिश्रा से मिले, तो आरोपी ने पहले ₹5000 ले लिए और ₹7000 अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी ने फरियादी से ₹4000 वसूल लिए थे और शेष ₹3000 की मांग पर अड़ा हुआ था।

रविवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को बाणसागर कॉलोनी कार्यालय में बकाया ₹3000 सौंपे, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सिंह परिहार और निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अमीन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version