Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद का मतदान 12 मई को, 87 हजार अधिवक्ता करेगे नई कार्यकारिणी का चुनाव

इंदौर। मध्यप्रदेश में राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव का ऐलान हो गया है। जिसमें प्रदेश के 87 हजार अधिवक्ता अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव करेगे। नए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। ज्ञात हो कि राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव 5 वर्ष में होता है। जिसके तहत इस वर्ष होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

12 मई को होगा मतदान

जो जानकारी आ रही है उसके तहत पूरे प्रदेश में 12 मई 2026 को एक साथ मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 16 जून 2026 से शुरू होगी। कार्यकारिणी सदस्य के कुल 25 पदों में से इस बार सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से पांच पदों पर चुनाव होगा, जबकि दो पदों पर मनोनयन किया जाएगा।

16 मार्च को जारी होगी मतदाता सूची

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची 16 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि 24 मार्च तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके बाद 1 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मतदान का अधिकार केवल उन्हीं वकीलों को मिलेगा, जिन्होंने निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अपना सत्यापन करा लिया है।

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के मुख्य विवरण

स्थान- जबलपुर (इंदौर में चौंबर मौजूद हैं)।
नामांकन- राज्य में नए वकीलों का पंजीकरण।
अनुशासन- वकीलों के लिए पेशेवर आचरण के मानक और नियम लागू करना।
कल्याण- अधिवक्ताओं के अधिकारों, विशेषाधिकारों और हितों की रक्षा करना।
संरचना- परिषद में 25 सदस्य होते हैं, जो राज्य के वकीलों में से ही चुने जाते हैं।
2026 चुनाव- मतदान 12 मई 2026 को होगा, और मतगणना 16 जून 2026 से शुरू होगी।

Exit mobile version