Site iconSite icon SHABD SANCHI

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं का अच्छा उत्साह, दोपहर 12 बजे तक लगभग 40 फीसदी मतदान

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में वोट डालने को लेकर मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। जिले के 2,20,410 मतदाताओं में दोपहर 12 बजे तक तकरीबन 40 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालकर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव किए है, जबकि दतिया उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.53 फीसदी मतदान हुआ है। तो वही सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से सभी मतदान केन्द्रो में शुरू हो गई थी। क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

ढाई साल बाद हो रहे चुनाव

ज्ञात हो कि दतिया विधानसभा के मतदाता ढाई साल बाद ही दोबारा वोटिंग कर रहे है और उन्हे अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव (बाई-पूल्लस) के कारण मिल रहा है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से आशुतोष तिवारी तो वहीं कांग्रेस से पार्टी से घनश्याम सिंह समेत अन्य उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव का परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक घोषित किए गए थें अयोग्य

दरअसल दतिया विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती थें। उन पर बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनायी गया थी। जिससे उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य कर दिए गया। 2 अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो जाने पर आयोग ने जुलाई में यहां उपचुनाव की घोषणा की थी। जिसके तहत 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को मतों की गणना करके परिणाम घोषित किए जाऐगे।

विकास की बात करके जीत का दावा किए है

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान करने के बाद मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मकसद भारतीय जनता पार्टी की जीत और दतिया का विकास है। कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे।

Exit mobile version